गोलगप्पा रेसिपी - golgappa recipe in hindi

 

गोलगप्पा रेसिपी इन हिंदी: घर पर बनाएं स्ट्रीट जैसा स्वाद (Step-by-Step Guide)  


गोलगप्पा जिसे पानी पुरी या फुच्का भी कहा जाता है भारतीय स्ट्रीट फूड का एक अहम हिस्सा है। इसकी क्रिस्पी पुरी तीखा-मीठा पानी और मसालेदार आलू का भरावन किसी को भी मुंह में पानी ला सकता है। अगर आप भी घर पर आसान गोलगप्पा रेसिपी इन हिंदी ढूंढ रहे हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है! यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे बिना किसी मुश्किल के स्ट्रीट स्टाइल गोलगप्पा बनाया जाए जिसका स्वाद बिल्कुल बाजार जैसा होगा।

Pani Puri recipe


 गोलगप्पा बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Golgappa Recipe in Hindi)  


   1. पुरी के लिए:  

- 1 कप सूजी (Semolina)  

- 2 टेबलस्पून मैदा (All-purpose flour)  

- 1/4 छोटी चम्मच नमक  

- पानी (गूंथने के लिए)  

- तलने के लिए तेल  



 2. पानी के लिए:  

- 1 कप पुदीना पत्ती  

- 1/2 कप धनिया पत्ती  

- 2 हरी मिर्च  

- 1 इंच अदरक  

- 1 छोटा चम्मच जीरा  

- 1 छोटा चम्मच काला नमक  

- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर  

- 2 टेबलस्पून इमली का पानी  

- 1 लीटर ठंडा पानी  



   3. भरावन के लिए:  

- 2 उबले आलू (मैश किए हुए)  

- 1/2 कप उबले छोले (वैकल्पिक)  

- 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर  

- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर  

- स्वादानुसार नमक  


गोलगप्पा रेसिपी इन हिंदी:



. गोलगप्पा बनाने की विधि (Step-by-Step Golgappa Recipe in Hindi)  


 पुरी बनाने का तरीका:  

1. एक बाउल में सूजी, मैदा, और नमक मिलाएं।  

2. धीरे-धीरे पानी डालकर कड़ा आटा गूंथ लें।  

3. आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।  

4. छोटे-छोटे बॉल बनाएं और रोलिंग बोर्ड पर बेलकर पतली रोटियां तैयार करें।  

5. गोलाकार कटर से छोटे-छोटे गोल (पुरी) काट लें।  

6. गर्म तेल में पुरियों को फुला कर क्रिस्पी होने तक तलें।  


2. मसालेदार पानी बनाएं:  

1. मिक्सी में पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, अदरक, और जीरा पीस लें।  

2. इस पेस्ट में काला नमक, लाल मिर्च, इमली का पानी, और ठंडा पानी मिलाएं।  

3. स्वाद चेक करें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।  


 3. भरावन तैयार करें:  

1. मैश किए हुए आलू में छोले, भुना जीरा, लाल मिर्च, और नमक मिलाएं।  

2. मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें।  




सर्विंग टिप्स:  

- पुरी को ऊपर से हल्का दबाकर भरावन डाले।  

- ठंडे पानी में पुरी को डुबोकर खाए।  

- ऊपर से सेव या दही भी एड कर सकते हैं।  




गोलगप्पा बनाने के टिप्स (Golgappa Recipe Tips in Hindi)  

1. पुरी को क्रिस्पी बनाने के लिए आटा कड़ा गूंथे।  

2. पानी का स्वाद बैलेंस करने के लिए चाट मसाला भी एड करें।  

3. भरावन में मूंगफली या अनार के दाने डालकर क्रंची टेक्स्चर दे।  




 FAQs: गोलगप्पा रेसिपी से जुड़े सवाल-जवाब  


 Q:1. पुरी नरम क्यों हो जाती है?  

Ans: तेल का तापमान कम होने या आटा नरम गूंथने के कारण पुरी क्रिस्पी नहीं बनती।  


 Q:2. गोलगप्पा पानी को लंबे समय तक कैसे स्टोर करें?  

Ans: एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में रखे । 2-3 दिन तक फ्रेश रहेगा।  


 Q:3. बिना सूजी के गोलगप्पा बना सकते हैं?  

Ans: हां! मैदा और आटे का मिश्रण भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  




 .क्यों चुनें यह गोलगप्पा रेसिपी?  

इस रेसिपी में हमने स्ट्रीट वेंडर्स की तरह बनाने के ट्रिक्स शेयर किए हैं। बच्चे हो या बड़े, सबको यह घर का बना गोलगप्पा पसंद आएगा। अगर आपको यह गोलगप्पा रेसिपी इन हिंदी पसंद आई, तो इसे शेयर करें और कमेंट में बताएं कि कैसा बनी है।.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.